in

बीड़-बिलिंग को मुख्य साहसिक खेल गंतव्य के लिए किया जाएगा विकसितः मुख्यमंत्री

कांगडा ( प्रेे.वि )-

‘नई राहें, नई मंजिले’ योजना के अंतर्गत एशिया विकास बैंक की सहायता से कांगड़क्ष जिले के बीड़-बिलिंग को पर्यटन की दृष्टि से साहसिक खेल स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए बैजनाथ में जल शक्ति मंडल भी खोला जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के बैजनाथ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के अपने एक दिन के दौरे के दौरान 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। तीन जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिससे लोगों को घर-द्वार पर पेयजल की आपूर्ति होगी। उन्हांने कहा कि इस क्षेत्र के विकास कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पिछले दो वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जो प्रदेशवासियों के स्नेह के कारण संभव हो पाया है। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अन्तर से जीत हासिल की और कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों में 181 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें से 90 प्रतिशत शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आगामी कार्यवाही के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त सरकार को जनता के नजदीक लाने और प्रदेशवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 आरंभ की गई है।

राज्य कामगार बोर्ड एक महीने के भीतर जिले में लगाए जागरूकता शिविर -उद्योग मंत्री भलेई जनमंच में पेश की 140 मांगें और समस्याएं, अधिकतर समस्याओं का निपटारा

अशोक शर्मा को दिल्ली में मिला सम्मान प्रदेश में बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित