in

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी पांवटा साहिब में कर रही है मास्क वितरण

पांवटा ( ब्यूरो )
पांवटा साहिब की भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन के पहले दिन से ही मास्क बनाकर घर-घर जाकर वितरित कर समाजसेवा के कार्य में लगी हुई हैं। इसी के चलते पांवटा साहिब के सभी वाडो्र्र में जहॉं इनके द्वारा बनाए गए मास्क पहुॅच रहे हैं वहीं चुंगी न.6 के साथ लगती बस्ती मे भी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यायें अपनी नगर पालिका चेयरमैन सीमा चौधरी को लेकर मास्क वितरण करने पहुंची। महिला मोर्चा भाजपा की सदस्या शिवानी वर्मा ने बताया कि महिला मोर्चा पावटा ने ये मास्क विधायक चौधरी सुखराम द्वारा दिये कपड़े से बनाए गए है। साथ ही सभी महिलाएं लोगों को कैसे घर पर ही रहना है और क्या-क्या सावधानियां इस बीमारी से बचने के लिए करनी है इसके लिए भी जागरूक किया जा रहा है। तथा मास्क लगाने तथा हाथ बार-बार धोने बारे से विस्तार से समझाने का कार्य बखूबी किया जा रहा है। मनोनीत पार्षद गुरदास चौधरी शिवानी वर्मा ,चेयरमैन सीमा देवी,कृष्णा धीमान तथा स्नेहादत्ता अपनी टीम के साथ यह कार्य बखूबी निभा रही हैं।

रेड जोन पंचायत नेहरटी-भगोट में एक सप्ताह तक प्रतिदिन की जाएगी सोडियम हाइपोक्लोराइड की स्प्रे -रमेश शर्मा

वर्ष : 24 अंक : 17