in

डीडीयू अस्पताल का दौरा किया, मरीजों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया राज्यपाल ने

शिमला ( प्रे .वि )
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, शिमला का औचक दौरा किया और उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर अपना संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत भी की। राज्यपाल ने अस्पताल व्यवस्था पर अपना संतोष व्यक्त करते हुए, अस्पताल प्रशासन की कार्य प्रणाली की सराहना की। राज्यपाल अस्थि, बाल और स्त्री रोग ओपीडी भी गए और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में उनसे जानकारी हासिल की। ओपीडी में अधिकतर मरीजों ने राज्यपाल से मरीजों की सुविधा के लिए बैंच उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। अस्थिरोग विशेषज्ञ डाॅरविन्द्र मोक्टा ने राज्यपाल को बताया कि प्रतिदिन आर्थो ओपीडी में लगभग 300 मरीज देखे जा रहे हैं। इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. चम्पा पंवर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 130-150 बाल मरीजों की चिकित्सा जांच की जा रही है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. ममता ने बताया कि लगभग 1 0 0 महिलाएं प्रतिदिन अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रही हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने मानसिक चिकित्सा एवं किशोरावस्था परामर्श केंद्र, लैब सेवाएं तथा आपरेशन थियेटर में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से विशेष सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। उसके बाद राज्यपाल विभिन्न वार्डों में गये तथा मरीजों व उनके तीमारदारों से अस्पताल में उपलब्ध सुविध्iओं व सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आउटसोर्स आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने अपनी समस्याओं से राज्यपाल को अवगत करवाया। राज्यपाल ने अस्पताल में हृदय रोग इकाई और अलग स्वास्थ्य जागरूकता केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने अस्पताल में विशेष सुविधाओं के लिए अलग रक्तदान वैन और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने क निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर फिजियोथैरेपिस्ट का पद सृजित किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के पुराने भवन का भी निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंध्न के आग्रह पर उन्होंने कहा कि इस स्थान पर नया भवन बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए, ताकि उसे सरकार के समक्ष रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र चैहान और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लोकिन्द्र शर्मा ने राज्यपाल को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

धर्मशाला दूसरी राजधानी है,सत्ता में लौटते ही उठाएंगे व्यापक कदमः मुकेश

इलेक्शन डयूटी पर गए होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत