in

हिलव्यु पब्लिक स्कूल माजरा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर लगाई प्रदर्शनी

माजरा ( ब्यूरो )
हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में स्वच्छ भारत व हरित भारत अभियान के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने जल सरंक्षण परियोजना, मृदा संरक्षण परियोजना, पर मॉडल बनाए। कुछ बच्चों ने वर्षा जल संग्रहण पर मॉडल बनाए। कुछ बच्चों ने वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने पर जोर दिया। और कुछ छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण के तहत सौलर प्रणाली पर मॉडल बनाए। कुछ बच्चों ने बेकार वस्तुओं का पुनः प्रयोग कर आकर्षित मॉडल बनाए। सामाजिक विज्ञान में स्वतन्त्रता सैनानी व वैज्ञानिको के चित्र दर्शाए गए। शारिरिक अंगों द्वारा कार्य प्रणाली को मॉडल के रूप में दर्शाया गया। सभी अभिवाभकों द्वारा प्रदर्शनी की सराहना की गई।

आरटीआई कार्यकर्ता को किया जा रहा परेशान

देश को गिरवी रखने पर तुली सरकार -राणा