in

हिमाचल से इन्दू गोस्वामी जायेंगी राज्यसभा

शिमला/बीबीएन ( शांंति गौतम )-
हिमाचल प्रदेश से इंदू गोस्वामी का राज्यसभा के लिए नाम तय हो गया है। भाजपा ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। 13 मार्च को राज्यसभा के लिए हिमाचल से खाली हो रही एक सीट पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने इंदू गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नामों की सूची जारी की है। गौरतलब है कि हिमाचल से राजनीतिक दृष्टि से देखें तो कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है। यहां 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वहीं, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र भी है। हिमाचल कैबिनेट में कांगड़ा कोटे से कैबिनेट मंत्री के दो पद भी खाली हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार इसी जिले से आते हैं। हाल ही में उन्हें मंत्री पद से हटाकर विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। वहीं, धर्मशाला से विधायक रहे किशन कपूर अब कांगड़ा के सांसद हैं। वह भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे हैं लेकिन उनके सांसद बनने के बाद कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति विभाग खाली हो गया था। अब राजनीतिक सामंजस्य बैठाने के लिए बैजनाथ की महिला नेता इंदू गोस्वामी को राज्यसभा भेजा जाएगा। अगर उनका चुनाव होता है तो वह सूबे से राज्यसभा जाने वाली छठी महिला होंगी। गौरतलब है कि हिमाचल से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस वजह से 1 सीट खाली हुई है। 18 मार्च को नामांकन की छंटनी होगी। क्योंकि हिमाचल भाजपा के पास 44 विधायक हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस शायद ही उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारे। वहीं, कांग्रेस के पास 21 विधायक हैं। इंदू गोस्वामी कांगड़ा जिले के बैजनाथ से आती हैं। धूमल सरकार के समय में इंदू गोस्वामी राज्य महिला आयोग की चौयरपर्सन भी थी। वहीं, हाल ही में उन्होंने प्रदेश महिला मोर्चा की चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दिया था।

महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला बन गई है-कृष्णा

भव्य कवि सम्मेलन