in

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से 7वीं मौत

शिमला( प्रे.वि )
प्रदेश में स्क्रब टायफस और घातक होने लगा है। गत शुक्रवार को स्क्रब टायफस से 50 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में अभी तक सात मरीजों की जान स्क्रब से जा चुकी है। अभी शिमला से 107 मामले पॉजिटिव आ गए हैं। सबसे ज्यादा बिलासपुर में मामले पॉजिटिव आए हैं। उसके बाद शिमला का नंबर है। बिलासपुर में 240 लोगों को स्क्रब हो गया है। देखा जाए, तो प्रदेश में चार वर्षों में स्क्रब टायफस के ग्राफ में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसमें अभी तक सामने आया है कि प्रदेश में अब तक स्क्रब टायफस के कुल 801 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 240 मामले बिलासपुर, 96 कांगड़ा, 159 हमीरपुर, 77 मंडी, 107 शिमला, 57 सोलन, नौ चंबा, 34 कुल्लू, एक किन्नौर तथा एक मामला सिरमौर में दर्ज किया गया है। अब मामले बढ़ने लगे हैं, लिहाजा जनता को भी सतर्क रहना चाहिए, जिसमें शिमला में मामले बढ़ने लगे हैं, जिसके लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि स्क्रब टायफस की निःशुल्क जांच व उपचार सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।

सिरमौर के प्राचीन कटासन देवी मंदिर में रानू मंडल ने गुजारे दो साल

नाहन के श्री साई अस्पताल ने जीता लोगों का दिल