Homeहिमाचललाडली फाउंडेशन संस्था की बैठक नाहन में

लाडली फाउंडेशन संस्था की बैठक नाहन में

नाहन ( प्रे.वि )
लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष अनिता जसवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय नाहन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला के सभी इलाको के समाज सेवियों ने भाग लिया। बैठक में महिला सहशक्तिकरण तथा सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसमिति से लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष अनिता जसवाल ने जिला लाडली फाउंडेशन इकाई नाहन जिला सिरमौर का गठन किया। जिसमे सर्वसमिति से पाँवटा साहिब की आबिदा रहमान को लाडली फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा ममता गोयल उपाध्यक्ष, हेमा शर्मा महा-सचिव ,संजीदा अहमद कोषाध्यक्ष, मुख्य सलाहकार एडवोकेट गुलशन अंसारी , प्रेस सचिव तबसुम अंसारी, सरिता ठाकुर सहसचिव ,गीता शर्मा कार्यकरणी सदस्य तथा एडवोकेट जीनत खान को संख्यक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष आबिद रहमान ने कहा कि राज्य लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की दिशा निर्देश जिला कार्यकारिणी सिरमौर में महिला सशक्तिकरण कन्या भ्रूण हत्या, नशा निवारण (आपरेशन मुक्ति अभियान ) एवं विभिन्न हेल्प लाइन और जनता को जागरूक करेंगी तथा राष्ट्रीय उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments