Homeहिमाचलराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, प्रभात फेरी भी निकाली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, प्रभात फेरी भी निकाली

 

धर्मशाला ( प्रे.वि )
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती पर धर्मशाला में प्रभात फेरी निकाली तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर नमन भी किया गया। प्रभात फेरी में उपायुक्त राकेश प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन, एडीसी राघव शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोगों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में पौधारोपण भी किया गया तथा युवा खेल सेवाएं विभाग तथा नगर निगम द्वारा पोलिथीन तथा प्लास्टिक हटाओ अभियान भी आरंभ किया गया। महात्मा गांधी जयंती पर गांधी वाटिका में सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि महात्मा गांधी आज पूरे विश्व में सत्य अहिंसा और बंधुत्व के पर्याय बन गए हैं, उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है उनके विचार आज भी समाज का सही दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सादगी भरे जीवन और व्यक्तित्व के कारण लोग अपने आप को उनकी ओर आकर्षित होने से नहीं रोक पाते थे। भारत की तरक्की और मानवता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया, हम महात्मा गांधी जी की सत्य,सहनशीलता और अहिंसा के मार्ग से बहुत कुछ सीख सकते हैं, गांधी जी ने न केवल देश की आजादी के लिए संघर्ष किया अपितु छुआछूत, जाति प्रथा, लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सृष्टि की सबसे प्रबल शक्ति मानते थे, उन्होंने सैदव महिलाओं की तरक्की पर जोर दिया और आज उन्हीं की बदौलत महिलाएं पुरूषों के संग हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। गांधी जी के सिंद्वात सिर्फ हम तक या हमारे देश तक सीमित नहींं थे बल्कि मार्टिन लूथर किंग जैसे लोगों ने भी रंगभेद की नीति के खिलाफ उनके अहिंसा के विचारों को अपनाया था। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments