in

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में मिठाईयां वितरित कीं

शिमला ( प्रे.वि ) –
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी ध्lर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ आज यहां बालिका आश्रम टूटीकंडी में दीपावली के अवसर पर आश्रम की बालिकाओं को मिठाई, फल तथा पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से अध्ययन करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस आश्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के फर्श तथा अन्य मुरम्मत कार्यों के लिए भी धन उपलब्ध करवाया जाएगा।

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप समर्थकों सहित मुख्यमंत्री से मिलीं

HRTC कर्मचारियों को 4 % DA जारी