in

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप समर्थकों सहित मुख्यमंत्री से मिलीं

शिमला ( प्रे.वि )-
पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा चुनावों में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को मिली जीत प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचलवासियों के कल्याण व विकास के लिए चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों तथा नीतियों के प्रति जनादेश है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सम्भोदित करते हुए  कही की नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप के साथ उनके सरकारी आवास ओक ओवर में उनसे मिले। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी को लगातार तीन बार स्पष्ट जनादेश देने के लिए पच्छाद क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों के प्रति विश्वास दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पच्छाद की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। जय राम ठाकुर ने देश के लोगों के लिए विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं को आरम्भ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया, जिनसे हिमाचल के लोक भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने के लिए लोगों से सरकार को भरपूर समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने उप-चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने के लिए पच्छाद की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि जय राम ठाकुर जैसे युवा, परिश्रमी तथा ईमानदार नेता राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री का सरोकार निःसन्देह प्रशंसनीय है।

हिमाचल में पर्यटन उद्योग लगाने को गैर कृषक खरीद सकेंगे जमीन

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में मिठाईयां वितरित कीं