in

पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप

 

अनुसूचितजाति के लिए आरक्षित सीट पच्छाद से मैदान में उतारीं गईं रीना कश्यप वर्तमान में महिला मोर्चा की आईटी सेल की प्रदेश सहसंयोजक हैं।पूर्व में जिला परिषद की सदस्य भी चुनीजा चुकी हैं।रीना का जन्म 16 सितंबर 1985 को राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत शाया के गांव शायाचबरौण में हुआ।इनकी शैक्षणिक योग्यता लोकप्रशासन में एमए है।पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजगढ़ की रीना कश्यप को भाजपा ने टिकट देकर जहां क्षेत्रीय संतुलन बनायाहै, वहीं जातीय समीकरण साधने का कार्य भी किया है।रीना कश्यप राजगढ़ की निवासी हैं।वर्ष 2006 से भाजपा में जुड़ी हैं।रीना ने वर्ष 2011 में शिलांजी वार्ड से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और विजयी हुईं।इसी वर्ष वह भाजपा की आजीवन सदस्य बनीं।वह भाजपा महिला मोर्चा पच्छाद की महामंत्री, जिला कार्यकारिणी और प्रदेश की सदस्य रह चुकी हैं। भाजपा ने रीना कश्यप को टिकट देकर क्षेत्रीय संतुलन ही नहीं साधा है, बल्कि युवाओं व बहुसंख्यक वोट बैंक को भी साधने के प्रयास किए। अभी तक विधायक पच्छाद के सराहां क्षेत्र से चुनते आए हैं।सरकार में पच्छाद क्षेत्र से ही नेता उच्चपदों पर आसीन रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने इस बार रीना कश्यप को टिकट देकर राजगढ़ क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।बहरहाल, राजगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रीना कश्यप युवा हैं।पहली बार वह भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ रही हैं। माना जा रहा है कि रीना कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की करीबी हैं।पच्छाद क्षेत्र के राजगढ़ से संबंध रखनेवाली 34 वर्षीय रीना कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगू राम मुसाफिर के साथ होगा। रीना का विवाह वनविभाग में से सेवानिवृत्त जिया लाल कश्यप के सुपुत्र कुलदीप से हुआ जोराजग़ढ़ में हार्डवेयर की दुकान करतेहैं। इनके ससुर भी पच्छाद भाजपा एससीमोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं।

स्वछता को विकल्प नहीं संकल्प से अपनाएं-प्रशांत देष्टा

वरूण