Homeहिमाचल240 लाख रुपये से निर्मित होगा उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र-सरवीन

240 लाख रुपये से निर्मित होगा उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र-सरवीन

धर्मशाला ( प्रे.वि )
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के 39 मील में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र एटीसी हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् की आधारशिला रखी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस केन्द्र में मडल और प्रौद्योगिकी के लिए प्रदर्शनी हल, 80 उपयोगकर्ताओं के लिए सम्मेलन हल, कर्मचारियों के लिए कार्यालय, पेंट्री और बाथरूम तथा 10-12 वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदाएं मंगाई गई हैं तथा इन्हें सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में खोला जाएगा। सरवीन चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एपरोप्रेट
टेक्नोलोजी उस तकनीक को कहते हैं जो उस परिवेश के पर्यावरण संस्कृति और आर्थिक स्थिति के अनुकूल हो जहां वे प्रयोग की जानी
है। इस अर्थ में समुचित तकनीक के लिए कम संसाधनों की जरूर पड़ती है। इसको अपनाने का खर्च कम आता है तथा पर्यावरण पर
दुष्प्रभाव कम होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी टेक्नोलोजी बदलते परिवेश के लिए आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments