in

अटल टनल रोहतांग बर्फबारी के कारण यातायात हुए बंद

हिमवंती मिडिया/ कुल्लु (रमेश कँवर) 
अटल टनल रोहतांग बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गई है। अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल बर्फ से ढक गए हैं। साउथ पोर्टल् और धुंधी में भी बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल से होकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रही। लाहौल और पांगी जाने वाले और मनाली की तरफ आने वाले स्थानीय लोगों को फोर वाई फोर वाहनों में सफर करने की अनुमति दी गई। दूसरी ओर मनाली-रोहतांग मार्ग पर यातायात के लिए बंद रहा। इस मार्ग पर गुलाबा की बजाय कोठी तक ही पर्यटकों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी से मनाली का मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रा बर्फ से लकदक हो गया है। घाटी में मौसम खराब चल रहा है।
निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। अटल टनल रोहतांग के नार्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पर्यटक सोलंगनाला की सैर करने के बाद लौट आए। दूसरी ओर रोहतांग मार्ग पर भी कोठी से आगे वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने कोठी में स्थापित बैरियर को गुलाबा स्थानांतरित किया था। लेकिन, बर्फबारी होने के कारण कोठी से आगे किसी भी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका जा रहा है। उनके अनुसार बीआरओ सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में जुटा है। लिहाजा, स्थानीय लोगों को फोर वाई फोर वाहनों में सफर करने की अनुमति दी जा रही है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि ने राज्यपाल से की भेंट

30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात:-कश्यप