in

अत्याधिक महंगाई बढ़ाकर केंद्र सरकार कर रही जनता का शोषण : अभिषेक राणा

हिमवंती मीडिया/हमीरपुर 

समस्त भारत में राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार जनता के हित में बढ़ती महंगाई को लेकर विभिन्न जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किएगए। हिमाचल के सुजानपुर ब्लॉक में भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की गईजिस पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि कांग्रेस के साथ बच्चा, बूढ़ा, जवान, महिलाहो या पुरुष सब मिलकर प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की वजह से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सरकारसे हर वर्ग और हर व्यवसाय दुखी है। चुनावों के वक्त जनता को रिझाने के लिए पेट्रोल डीजल के दाम कम करना और चुनाव होते हीतेजी से उन्हें बढ़ा देना इस सरकार के स्वार्थी स्वभाव का परिचय देता है। आज हम सब सुजानपुर में इकट्ठा हुए और एसडीएम महोदयको बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।

अभिषेक राणा ने बताया कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट के दाम बढ़ गए हैं और उसकी वजह से आगे हर चीज केदाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब तबका तो पूरी तरह से कुचल दिया गया है। लोगों को अपनी आजीविका चलानाकठिन हो रहा है लेकिन निष्ठुर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है

प्रदेश का युवा बेरोजगारी के गर्भ में डूबता जा रहा है और दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कितने ही लोग प्रदेश से पलायन कर निकटवर्ती राज्यों में जाकर दो रोटी तलाश कर रहे हैं जो कि प्रदेश  सरकार के लिए शर्म की बात है।

इस मौके पर सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य  सदस्य मौजूद रहे।

विद्युत क्षेत्र के ढांचागत विकास पर दिया जा रहा विशेष बल – सरवीन चौधरी

राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों के बारे में जानकारी