in

अपने नए दायित्वों का निर्वाह करने में सफल होंगे : मनीष ठाकुर

 

पांवटा(प्रे.वि.):- पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व फायरब्रांड युवा नेता मनीष ठाकुर समर्थकों ने एक बार फिर प्रदेश युवा कांग्रेस सहित ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर कब्जा बरकरार रखने में सफलता हासिल की है। पांवटा साहिब ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनीष ठाकुर समर्थक प्रदीप कुमार के सर्वाधिक 1147 मत हासिल कर अपना कब्जा जमा दिया है।

जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहब्बत अली को 1085 मत हासिल हुए। वे ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष होंगे। मोहब्बत अली को पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी किरनेश जंग का समर्थन हासिल था।

वहीं अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल युवा नेता हरप्रीत सिंह को 561 मत हासिल हुए। वे ब्लॉक युवा कांग्रेस में महासचिव होंगे। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी का समर्थन हासिल था।

पूर्व प्रदेश युंका अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वाह करने में सफल होंगे।

डॉ. राजीव बिंदल ने माजरा सरकारी स्कूल ग्राउंड को दी 5 करोड़ 90 लाख रुपये की बहुत बड़ी सौगात।

नागचला हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 2936 बीघा भूमि की गई है चिन्हित : मुख्यमंत्री