in

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश की मृत्यु के बाद उनके बेटे सुमित हृदेश संभालेंगे राजनीतिक विरासत

हिमवंती मीडिया/हल्द्वानी 

कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश की मृत्यु के बाद खाली हुए उनके राजनीति के स्थान को भरने के लिए अब उनके बेटे सुमित हृदेश के कंधों पर जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हल्द्वानी सीट पर सुमित प्रदेश कांग्रेस के टिकट पर अगले उम्मीदवार हो सकते हैं। एक कुशल राजनीतिज्ञ महिला का पुत्र होने के नाते वह प्रदेश की राजनीति एवं स्थानीय जनता के काफी करीब है। स्पष्ट है कि डॉक्टर इंद्रा हिरदेश के जाने के बाद उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी उन्हें ही माना जा सकता है। कांग्रेस के पास हल्द्वानी सीट से सुमित हृदेश को उतारने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि या एक तरफ से स्थानीय जनता के लिए एक जाने पहचाने चेहरे हैं तो वही वह अपनी मां स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र होने के नाते स्थानीय जनता के सहानुभूति के भी अधिकारी होंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सुमित हृदेश को डॉक्टर इंदिरा हृदेश का सबसे मजबूत राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया है और कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सुमित हृदेश ही हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

18 से 25 जून तक विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज रहेंगे विधानसभा क्षेत्र चुराह के प्रवास पर

साइबर ठगी के मामले मे पांचवे नंबर पर है देहरादून