in

उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और रीति रिवाज एक है:-पुष्कर सिंह धामी

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब (नीलम ठाकुर)

जिला सिरमौर के पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भंगानी पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में विशेष रुप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। चुनावी जनसभा में पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और रीति रिवाज एक है उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की आपस में लगती सीमा है लेकिन हमारा भाईचारा एक सम्मान है उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश देवभूमि है दोनों प्रदेशों में कईयों शक्तिपीठ है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की तरह रिवाज बदलेगा और प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। इसलिए पोंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम किया है, कश्मीर में धारा 370 हटाकर आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है साथ ही हमारी सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अद्भुत विकास हुआ है। क्षेत्र को उत्तराखंड से जोड़ने वाला नावघाट पुल जल्द बनकर तैयार हो रहा है जिसके बाद ही क्षेत्र के लोगों को उत्तराखंड और विकास नगर बाजार में जाने के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के डोईवाला में पावंटा साहिब के किसानो का गन्ना जाता है यहां पर दो की जगह 4 कांटे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में कई कार्यालय खोल कर दिए गए और क्षेत्र की जनता को घर द्वार पर ही सुविधाएं मिलती रही है। इस मौके पर उत्तराखंड के सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर ,पूर्व विधायक फतेह सिंह, सुभाष चौधरी, अरविंद गुप्ता ,हितेंद्र कुमार मास्टर कल्याण सिंह, अजय मेहता पूर्व विधायक नीग्रो देवी, सुरजीत सिंह, गुरु मान सिंह, दिनेश नेगी ,रमेश तोमर, बंगा सिंह, शिवानी वर्मा, राहुल चौधरी, रोहित चौधरी, दिनेश चौधरी, कृष्णा धीमान ,सीमा देवी व सुरेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उम्मीदवारों के व्यय पर नजर रखने के लिये जिला निगरानी समिति गठित

खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा दंगल के विजेताओं के लिये आकर्षक इनाम:-गौतम