in

उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया : सुरेश कश्यप

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया है। पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 40 स्थानों में रैलियों को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने 10 रैलियों को, पार्टी के प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने 24, पार्टी के सहप्रभारी संजय टंडन जी ने 21 रैलियों को संबोधित किया है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार कर्मचारी मित्र सरकार है और भारतीय जनता पार्टी का सदैव यह मत रहा है कि कर्मचारी प्रदेश की विकास की रीढ़ की हड्डी है। इसलिए पार्टी कर्मचारी हितों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सदा सकारात्मक रूख अपनाकर कार्य करती है।

लिंक रोड से राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान तक 2 नवंबर को वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

राज्यपाल ने ग्रेट वाॅल ऑफ़ शिमला का किया लोकार्पण