in

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पावंटा साहिब में किया गया पहाड़ी भाषा और संस्कृति विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब 

आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पावंटा साहिब में पहाड़ी भाषा और संस्कृति विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । प्रधानाचार्य दीर्घायू प्रसाद ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पहाड़ी पखवाड़ा 2021 मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने सिरमौरी बोली में कविता लेखन, लोकोक्तियां, मुहावरे तथा पहाड़ी भाषा के लुप्त प्राय शब्दों को लिखा।प्रधानाचार्य ने बताया कि जब हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे तभी देश का विकास संभव है। हमें अपनी भाषा और संस्कृति को हर हाल में बचाना है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक चतर सिंह ने भी अपने विचार रखे। श्रीमती सुनीता शर्मा ने भी पहाड़ी भाषा और संस्कृति के महत्व के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम स्वयं सेवकों तथा अध्यापिका द्वारा नाटी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधीक्षक कामराज चौहान ने बताया कि प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों की सूची शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी गई है। मंच संचालन नरेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने आईआईटी मंडी का किया दौरा

सराहां के साथ लगते क्षेत्र में वीरवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित