in

कसुंपटी भाजपा ने पण्डित सुख राम के निधन पर जताया शोक

हिमवंती मीडिया/शिमला 

कसुंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन, जिला भाजपा सदस्य प्रीतम सिंह ठाकुर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित सुख राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

उन्होने  कहा कि पण्डित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रान्ति के लिए स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पण्डित सुखराम के निधन से देश ने विशेष रूप से हिमाचल ने सदैव नए विचारों और पहलों को बढ़ावा देने वाला एक उत्कृष्ट सांसद खो दिया है।

पत्रकार रेणुका गौतम की माता का निधन, माता को मुखाग्नि देकर अंतिम इच्छा को किया पूरा

राजगढ़ शहर में सफाई व्यवस्था रामभरोसे, शहर में जगह जगह लगे हैं कचरे के ढेर दे रहे महामारी को बुलावा