in

कांग्रेस का और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार अवश्य करते हैं : जम्वाल

हिमवंती मीडिया/शिमला
भजापा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि यह बड़ा दुखद विषय है कि 48 घंटे के भीतर कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार किया गया है।पहले सलमान खुर्शीद, फिर राशिद अल्वी और अब स्वयं राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को अपमानित किया है, हिंदुत्व को अपशब्द कहा है।
उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब पर भारतीय जनता पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से स्पष्टीकरण की मांग की थी। कांग्रेस की सोच स्पष्ट करने को कहा था। उस पर राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म पर हमला और हिंदुत्व का अपमान यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की सोच क्या है। राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद द्वारा किताब में हिंदू धर्म और हिंदुत्व के खिलाफ लिखी हर बात का एक तरह से समर्थन किया है। राशिद अल्वी ने भगवान राम के भक्तों को कालनेमि निसाचर कहा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और 130 करोड़ देशवासियों का अपमान है।

आत्मनिर्भरता की प्रतीक बनी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग युवाओ के लिए खोलेगा नौकरियों का पिटारा