in

“कांग्रेस को बड़ा झटका 5 दिनों में 30 से अधिक परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा”

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

आज ग्राम पंचायत अम्बोया में कांग्रेस से मोह भंग होकर ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजना मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में 4 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। जिनके नाम बुद्धि प्रकाश मेहता, चंद्रप्रकाश मेहता, रंजीत सिंह धीमान, अमर सिंह धीमान है। इससे पहले हाल ही में दिनांक 21/07/2022 को ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजना मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में ही ग्राम गोजर के 16 व ग्राम पंचायत सिंघपुरा गुरूवाला के 11 परिवारों ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर व उनके क्षेत्र में भाजपा द्वारा करवाए गए भरपूर विकास को देखते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने वाले ग्राम गोजर से सदस्य शेर सिंह लम्बरदार, सावन सिंह, बिशन सिंह, गीता राम, तरण सिंह, हरदेव सिंह, जगपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, सिरमौर सिंह, फूल कुमार, प्रकाश शर्मा, फूल सिंह, बीर सिंह, टिदु राम, हसाम सिंह, शमशेर सिंह। भाजपा में शामिल होने वाले ग्राम पंचायत सिंघपुरा गुरूवाला से रामलाल, नानक चंद, धनवीर पाल, सुरेश पाल, विनोद पाल, दर्शन लाल, प्रकाश चंद, मदन पाल ,मंगतराम, रघुवीर सिंह, सुरेश पाल।

कांगड़ा के युवा कवि राजीव और अमित को मिला देवस्थ साहित्य सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर पांवटा साहिब में शहीद स्मारक का हुआ लोकार्पण, सुखराम चौधरी, सुरेश कश्यप व बलदेव तोमर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि