हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का देर रात काे निधन हो गया है। जीएस बाली 67 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्ठ नेता थे। मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्वस्थ चल रहे थे।