in

कांग्रेस ने पांवटा नगरपालिका के वार्ड नं 8 से कुलवंत सिहं चौधरी को उतारा मैदान में

 

पांवटा(सुंदर चौहान ):- कांग्रेस ने पांवटा नगरपालिका के वार्ड नं 8 से कुलवंत सिहं चौधरी को मैदान में उतारा है। चौधरी कई साल पांवटा गुरूद्वारा के प्रबंधक रहे है और हाल में समाजसेवा में लगे हुए है। वार्ड नंबर आठ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के दिग्गज नेता संजय सिंघल का वार्ड है जो यहां से लगातार तीन बार पार्षद रहे है।

बीते चुनाव में सिंघल ने कांग्रेस के कद्दावर नेता को हराया था। वार्ड नंबर आठ में गुरूद्वारा के वोटरो का अहम रोल रहता है, बीते चुनाव मे सिंघल ने गुरूद्वारा के वोटरो को भेदकर अपनी नैया पार लगाई थी। तीन पांचसाला से इस सीट पर भाजपा का कब्जा होने के कारण उसे एंटीइनकंबेसी फैक्टर का सामना करना पड़ सकता है।

बेरोजगारी और मंहगाई से जनता पहले ही परेशान है, जिससे कांग्रेस नेता कुलवंत चौधरी की राह आसान दिखती नजर आ रही है। चूंकि चौधरी कई साल गुरुद्वारा के प्रबंधक रहे है,लिहाजा उनकी वहां के वोटरो पर खासी पेठ मानी जा रही है। चौधरी कुलवंत सिहं एक इमानदार छवि वाले व्यक्ति रहे है। लिहाजा जनता उन पर आसानी से अपना विश्वास कायम कर सकती है।

हालांकी पांवटा नगरपालिका काबिना मंत्री सुखराम चौधरी का गढ रहा है बीते चुनाव में जब सूबे में कांग्रेस सरकार थी उस समय भी पांवटा नगरपालिका पर भाजपा ने कब्जा किया था। हालांकि भाजपा का कार्यकाल बहुत विवादास्पद रहा और नगरपालिका में हुए कथित भ्रष्टाचार के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो को अपने पद से इस्तिफा देना पड़ा था जिसके चलते सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। इस मर्तबा भाजपा के कथित भ्रष्टाचार का फायदा कांग्रेस उठा सकती है। देखना दिलचस्प होगा। इस सीट पर कौन बाजी मारेगा.

24, 26 तथा 28 दिसम्बर को भरे जाएंगे नामांकन : डीसी

विद्यार्थी परिषद निजी विशवविद्यालयों में चल रही गड़बड़ियों का करती है विरोध : विशाल वर्मा