in

गांव आत्मनिर्भर बनेगा  तभी देश आत्म निर्भर होगा। : वीरेन्द्र कंवर

 

धर्मपुर (लो.स.वि.):– ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा  पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सज्जाओ पिपलू में नव स्तरोन्नत पशु चिकित्सालय का  शुभारंभ किया तथा 89.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पशु चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास व  लोंगणी में 2 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गौ सदन का भी शिलान्यास किया ।तदोपरान्त  सजाऊ व  लोंगणी में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में कृषि, बागवानी  व पशुपालन  इत्यादि को बढ़ावा  देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये की  राशि पूरे देश के लिए  जारी  की है ताकि  किसान  समृद्ध  और  खुशहाल  बन सके।

उन्होंने कहा कि जब गांव आत्मनिर्भर बनेगा  तभी देश आत्म निर्भर होगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय  दोगुनी करने के  इरादे से  कृषि सुधार  विधेयक पास कराए जिससे  किसानों की  आर्थिक  स्थिति  में सुधार होगा ।उन्होंने कहा कि  विपक्ष किसानों के बीच भ्रम की  स्थिति  पैदा कर  रहा है जबकि यह कानून  बिचौलियों और दलालों के  खिलाफ  है और   कृषि  विधेयक किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध  होगें।

उन्होंने बताया कि  प्रदेश में विकास की  गति  को  तेजी  प्रदान करने के  दृष्टिगत 400 से अधिक  नई पंचायतों का गठन  किया गया  है ताकि  कोई भी  गांव  विकास की  दृष्टि से  उपेक्षित  न रहे तथा  बताया कि  धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में  भी 9 नई पंचायते बनाई गई हैं । उन्होंने कहा कि  नई पंचायतों में   पद भी भरे जाएंगे तथा  पंचायत  घर भी बनेंगे।

वीरेन्द्र कंवर ने  कहा कि धर्मपुर  विधानसभा क्षेत्र के  लोंगणी में  गोशाला के  निर्माण  से इस क्षेत्र  के सभी बेसहारा गोवंश पशुओं को आश्रय  मिलेगा और बेसहारा पशुओं  से होने वाले  सड़क  हादसों में  भी कमी  आएगी । उन्होंने कहा कि  सज्जाओ  पिपलू में  पशु चिकित्सालय के शुरुआत से क्षेत्र के  पशुपालकों को  अपने पशुओं  हेतु बेहतर  स्वास्थय सुविधा  मिल  पाएगी      ।उन्होंने कहा कि  ग्रामीण  आर्थिकी में  पशुपालन तथा  मत्स्यपालन  जैसी गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में  बड़ी  संख्या में किसान  पशुपालन गतिविधियों  से जुड़े  हैं  और  डेयरी  फारमिंग व मत्स्यपालन को एक  वयवसाय के रूप में  अपनाने के लिए  आगे  आ रहे  हैं जोकि  सराहनीय  है  तथा प्रदेश सरकार ने पशुपालन, डेयरीफार्म,मुर्गी व भेड़ बकरी पालन तथा  मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए  अनेकों  योजनाएं आरम्भ की हैं।

कंवर ने  प्रदेश के वरिष्ठतम  मंत्री  मोहिंदर सिंह ठाकुर की भरपूर प्रशंसा की तथा कहाकि विकास  कैसे करवाया जाता  है उसके जीवन्त  उदाहरण  हैं  वह । कहाकि  उन्हीं के अनथक प्रयासों के कारण आज  धर्मपुर में चहुंमुखी विकास  संभव  हो पाया  है।

कंवर ने कहा कि  किसानों की  आय की बढ़ोतरी  के लिए आवश्यक है कि किसानों को  फसलों के विविधीकरण की ओर प्रोत्साहित किया जा सके ।कंवर ने किसानों को शिवा प्रोजेक्ट अपना कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का आहवान भी किया  ।

कंवर ने कहाकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में  प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती का माडल तैयार किया हैतथा प्रदेश सरकार इन प्राकृतिक उत्पादों की  राष्ट्रीय  स्तर पर ब्रांडिंग करेगी तथा  बड़े बड़े  महानगरों में  उन्हे बिक्री के लिए  भेजा  जाएगा ।उन्होंने कहा कि किसानों को  जागरूक करने के लिए एकीकृत शिविर लगाए जाएंगे जिसमें कृषि, पशुपालन, बागवानी तथा मत्स्य  जैसे विभाग  शामिल  होंगे।

प्रदेश के जलशकित, बागवानी,राजस्व  एंव सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ने कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर का धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में  पहुंचने पर प्रसन्नता वयक्त की व  स्वागत किया तथा  क्षेत्र में कृषि, पशुपालन तथा  ग्रामीण विकास की संभावनाओं पर  चर्चा की।उन्होंने कहा कि  धर्मपुर के विकास में  कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी ।

इस अवसर पर  प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर,मंडलाधयक्ष   पूर्ण चंद ठाकुर, महिला  मोर्चा की प्रदेश  महामंत्री  वंदना गुलेरिया, मंडल  महामंत्री  प्रताप सकलानी,देश राज  पालसरा, निदेशक पशुपालन विभाग  अजमेर  डोगरा, एसडीएम सुनील वर्मा, गो सदन समिति  अधयक्ष  कर्नल रूप  चंद,  प्रधान  कमलेश  कुमार व सीमा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विवेक धीमान क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा,  अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति  राकेश पराशर ,जे पी नायक सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा  अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

डॉ. बिन्दल ने किया 4 पार्क और एक पार्किंग का लोकार्पण

पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से बरामद की कच्ची शराब