in

गिरीपार क्षेत्र के बाद अब 1 नवंबर को मंडी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

हिमवंती मीडिया/मंडी

गिरीपार क्षेत्र के बाद अब 1 नवंबर को मंडी के करसोग मे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारक की चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम भी फाइनल होने लगे हैं। एक और मंडी में 31 अक्टूबर को जहां प्रियंका गांधी की रैली हो रही है, वहीं अगले दिन केंद्रीय गृहमंत्री का करसोग आने का कार्यक्रम भी फाइनल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह 1 नवंबर को बरल में दोपहर 12:00 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करसोग विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के अंतर्गत आता है।

गौरतलब है कि मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर का कहना है कि 1 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करसोग में जनसभा करने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही इस बारे मे मंडल के सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार, नाहन में भी खिलेगा कमल:- डा. बिन्दल

जयराम सरकार का कार्यकाल रहा अभूतपूर्व :- सुरेश कश्यप