in

गोयल धर्मशाला तारुवाला में भाजपा कार्यकर्ता डिजिटल माध्यम से अटल- रोहतांग टनल के साक्षी बने

 

पाँवटा(ब्यूरो):-गोयल धर्मशाला तारुवाला में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी की अध्यक्षता में पाँवटा साहिब के भाजपा कार्यकर्ता अटल रोहतांग टनल के प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के साक्षी बने। पाँवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से इसके साक्षी बने,कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया।पाँवटा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम देखा।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,महामंत्री हितेंदर कुमार,देवराज चौहान,सुभाष चौधरी,जागीरी राम चौधरी,देवेंद्र चौधरी,सुरेखा चौधरी,त्रिशला चौधरी,पवन चौधरी,शिवानी शर्मा,नसीम नाज़,चरणजीत सिंह,राजेश कुमार,मोहन सहोता,निंदरो देवी,तारो देवी,नरेश खापडा,सपना गोयल,अजय मेहता,अशोक चौधरी,अनिल चौधरी,सुशील तोमर,सतनाम सिंह,अविनाश सेनी,रणवीर सिंह,संदीप तोमर,सुनील चौधरी,कुलविंदर हंस,कपिल वर्मा,गुरचरण चौधरी,सुल्तान मालिक,अच्छर चौधरी,अभिषेक अग्रवाल,साहिल धवन,स्पर्श गुप्ता,अविनाश झाबा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भाजपाइयों सहित लोगों ने देखा टनल उदघाटन का सीधा प्रसारण,बद्दी नगर परिषद के कार्यालय में लगाई गई थी बड़ी एलइडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित की अटल टनल रोहतांग