in

डॉ.परमार की जयंती पर हिमाचल कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शिमला (पूनम मेहता):- हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114 जयंती पर हिमाचल कांग्रेस ने शिमला स्थित राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और हिमाचल कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान का हिमाचल डॉ. यशवंत सिंह परमार की देन है और हिमाचल प्रदेश में जो विकास हुआ है, उसके पीछे डॉ. परमार का योगदान है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब यशवंत सिंह परमार पूर्ण राज्य के दर्जे के लड़ रहे थे तो वर्तमान में सत्ता पर बैठी सरकार के लोग “स्टेट हुड को मारो ठूड” का नारा लगाते थे और वह इसके लिए आंदोलन भी कर रहे थे।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि डॉ. वाईएस परमार के अथक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश अलग राज्य बना और हिमाचल प्रदेश के विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।

लाला नंद लाल जैन नहीं रहे।

5 अगस्त को मुख्यमंत्री एक दिवसीय मंडी प्रवास पर