in

दीपावली पर्व पर रंगोली के रंगों में रंगा हिल व्यू पब्लिक स्कूल

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब 

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में दीपावली पर्व बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों दिव्यांशी और वैदिक, कक्षा आठवीं की छात्राओं कनिका व सानिया ने दीपावली पर कक्षा दसवीं की छात्राओं दीपशिखा, मीनाक्षी और भावना ने गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात कक्षा अध्यापिकाओं के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी के नौनिहालों ने दीपक व मोमबत्तियों में रंग भरकर दीपावली के कार्ड बनाएं। कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्रों ने दीपक सजाकर विद्यालय परिसर को रोशनी से प्रज्वलित किया।

       

कक्षा छठवीं से दसवीं की छात्राओं ने मनमोहन रंगोली से विद्यालय परिसर को सुसज्जित किया साथ ही छात्रों ने अपनी कक्षाओं को स्वनिर्मित वस्तुओं से सुशोभित किया। विद्यालय के चेयरमैन अरविंद गोयल ने सभी अध्यापिकाओं व अन्य स्टॉफ को उपहार व मिठाईयां देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी । उन्होंने अति सुंदर रंगोली से प्रभावित होकर विद्यार्थियों को नकद राशि से पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल ने संपूर्ण कार्यक्रम का निरीक्षण किया, सभी विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अंकुश गोयल भी मौजूद रहे ।

राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए तमिलनाडु पहुचेंगा चिराग फांडा

कांग्रेस को नहीं दिखता नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया विकास :-कश्यप