in

दुखद :- शिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा..

दो महिलाओं की मौके पर ही मौत तीन गंभीर रूप से घायल..

हिमवंती मीडिया /शिलाई (नीलम ठाकुर)

शिलाई में सड़क दुर्घटना का दुःखद मामला सामने आया है। शिलाई-पंदयाठ सड़क पर एचपी 85 0911 आल्टो कार करीब 6 बजे दुर्घटना ग्रस्त हुई है जिसमे दो महिलाओं की मौका पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में चालक कपिल 25 वर्ष गांव भटनोल, छुम्मा 65 वर्ष भटनोल, शांति देवी 55 वर्ष घासन, जग्गो देवी 45 भटनोल, इंद्रा देवी 39 वर्ष गांव टिम्बी सहित पांच लोग सवार थे।

हादसे में छुम्मा उम्र 65 वर्ष गांव भटनोल व जग्गो देवी उम्र45 वर्ष गांव भटनोल की मौका पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद हायरसेंटर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई-जांवला पीडब्ल्यूडी मार्ग पर अछोटी के समीप जांवला की तीखी कैंची पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है और यह दर्दनाक हादसा पेश आया।

बी.के.डी.स्कूल के प्रांगण में सुखमनी साहिब का पाठ व गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन…..

नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की “मेरा भारत-विकसित भारत” जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता…