in

दुखद: पांवटा साहिब नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह कथूरिया का निधन

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व व्यावसायिक तेजपाल सिंह कथूरिया का बीते देर रात निधन हो गया है। बता दें कि सरदार तेजपाल सिंह कथुरिया कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द उठी और उसके बाद उन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन उनका तब तक निधन हो गया था।

वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल ने बताया कि तेजपाल सिंह कथुरिया बहुत ही मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। वह दो बार नगर परिषद के पार्षद रह चुके थे। वार्ड नंबर 7 से वर्ष 2007 में पहली बार वे पार्षद बने और उसके बाद उपाध्यक्ष बने थे। तेजपाल सिंह कथुरिया शहर के जाने-माने व्यवसाई भी थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे किया जाएगा।

हिमाचल के सुपर सीएम अपनी सरकार के 16 महीनो के कार्यकाल पर नज़र डालकर करें बयानबाज़ी:- सुखराम चौधरी

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर :-मुख्यमंत्री