in

नहाय-खाय के साथ  शुक्रवार से शुरू होगा छठ महापर्व,

हिमवंती मिडिया /बीबी एन
 पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। छठ पूजा के पहले दिन चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय किया जाता है। ऐसे में छठ पर्व देवनगरी हिमाचल में  पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा क्षेत शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक  सत्या पांडेय ने बताया  कि इस बार स्टेज प्रोग्राम व अन्य सांस्कृतिक प्रोग्राम  होगा । छठ का पहला दिन नहाय खाय से प्रारम्भ होता है। नहाय-खाय अठाईस अक्टुबर को है। विद्वानों के अनुसार इस दिन सूर्योदय सुबह 6:50 बजे और सूर्यास्त शाम को 5:34 बजे होगा। व्रत रखने वाली महिलाएं नदी / जलाशय में सुबह स्नान करेंगी। वहीं दूसरे दिन खरना व्रत रखा जाएगा। सत्या पाण्डेय ने बताया कि  दूसरे दिन खरना व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:51 बजे और सूर्यास्त शाम को 05:33 बजे होगा। तीसरा दिन छठ पूजा के पर्व का महत्वपूर्ण दिन होता है। यह मुख्य दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 30 अक्टुबर, दिन रविवार को है, इस दिन ही छठ पूजा होगी। अगले दिन  31 सुबह को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और  छठ पर्व का समापन होगा। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाएगा। छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 31 अक्टूबर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:53 बजे और सूर्यास्त शाम 5:31 बजे होगा। पूर्वांचल जन कल्याण समिति से जुड़े पिन्टू सिंह जी ने बताया कि छठ पर्व पर 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार के मंत्री मंगल पांडे व कालका की पुर्व विधायक लतिका शर्मा मुख्यातिथि होंगी। संध्या में भोजपुरी कलाकार तनु प्रियंका, विकास पांडे,पवन परदेशी,वीरेंद्र भाली,शिल्पा सिंह लोगों का मनोरंजन करेगें। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। घाट पर साफ सफाई का कार्यक्रम तीव्र गति से चल रहा है।

मुख्य सचिव आर.डी. धीमान 3 नवम्बर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ-आर.के. गौतम

जिला के 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण किया प्रदान- आर.के. गौतम