in

पंचायतों में सुखराम चौधरी का चुनावी प्रचार जोरों पर

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब (नीलम ठाकुर) 

जिला सिरमौर के पावंटा साहिब में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सुखराम चौधरी ने आधे दर्जन से अधिक पंचायतों में चुनाव प्रचार को लेकर दौरा किया। इसके साथ ही आजँभोज के कार्यक्रमों की शुरुआत आज कलाथा, भढाना पंचायत के किल्लोड से हुई। यहां के लोगों के साथ विधानसभा पावंटा के भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने चाय पर चर्चा में भाग लिया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रम में चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा भी की। मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद से आजँभोज में लगातार दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है।

कलाथा भढ़ाना पंचायत मे आज तीन सभाओं को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री का गांव भढ़ाना और कलाथा में गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिसके लिए ऊर्जा मंत्री ने पूरी पंचायतों का धन्यवाद किया। अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लोगों तक सरकार की सभी सुविधाएं सही समय पर पहुंची है,और आगे भी हम लगातार यहां के लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपके जोश से निश्चित है कि आने वाले चुनाव में यहां से भाजपा को बड़ी बढ़त मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान देवराज चौहान, कलम सिंह ,तोमर देवराज नेगी सुनील चौहान व नितिन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

दून प्रेस क्लब ने की चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

रैलियों व वाहनों की अनुमति के लिये सुविधा पोर्टल पर करें आवेदन- सौरभ गौड़