in

पांगी उपमंडल के अनछुए पर्यटन स्थलों को किया जा रहा है उजागर – आवासीय आयुक्त पांगी

हिमवंती मीडिया/चंबा 
 चलो चंबा अभियान के तहत पांगी प्रशासन द्वारा आयोजित पांगी स्नो फेस्टिवल कार्यक्रम के दौरान सेचू वैली के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेचू के प्रांगण में रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए
 किलाड़ मुख्यालय में भी आज  इसी कड़ी में स्थानीय व्यंजनों की महक से मौजूद लोगों ने भरपूर लुत्फ़ उठाया| स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शनी से तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों  की कल्याणकारी व विकासात्मक  योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाया गया|
 आवासीय आयुक्त पांगी  बलवान चंद  ने कहा की  जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल को भी पर्यटन की दृष्टि से उजागर करने के उद्देश्य से पंगवाल समाज की कला,संस्कृति व स्थानीय उत्पाद को एक विशेष  पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं|
 पांगी उपमंडल के रमणीक, अनछुए  पर्यटन स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर उजागर करने के उद्देश्य से पांगी स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है| स्थानीय लोगों के भरपूर सहयोग से पहली बार आयोजित स्नो फेस्टिवल एक अलग पहचान बना रहा है|

पारम्परिक मेलों के कारण प्रदेश की अपनी विशिष्ट पहचान – सरवीन चौधरी

मंडी मे ट्रैवल सेल्स एग्जीक्यूटिव के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार