in

पांवटा साहिब से चौधरी सुखराम भारी मतों से विजयी

हिमवंती मीडिया/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना हुई। मतगणना की काउंसलिंग काउंटिंग सुबह ठीक 8 बजे शुरू हुई ,उसके बाद EVM खुली और वोटों की गिनती शुरू हुई, जो कई राउंड तक चली। दोपहर 3 बजे तक जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम आ गए। इस बार चुनाव में 3 सीटों पर कांग्रेस और 2 पर BJP ने जीत दर्ज की।

पांवटा साहिब से भाजपा के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जीत गए हैं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी किरनेश जंग को 8596 वोटों से हराया। सुखराम को 31008 और किरनेश जंग को 22412 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के मनीष ठाकुर को 5090 वोट पड़े।

शिलाई में कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान 282 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा के वलदेव तोमर को हराया।  रेणुकाजी से 1030 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार जीते। उन्होंने भाजपा के नारायण चौहान को हराया। नाहन में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी जीते। उनसे भाजपा के दिग्गज डॉ. राजीव बिंदल हार गए। वही पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की दयाल प्यारी और निर्दलीय उम्मीदवार गंगूराम मुसाफिर को हराया।

मनमीत सिंह मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को प्रदान की स्कूल की सामग्री

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम ,जीता स्वर्ण पदक