in

प्रदेश भाजपा के राज में विकास पूरी तरह ठप्प : किरनेश जंग

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पांवटा विधानसभा क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के राज में विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। हर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में केवल लच्छेदार भाषण ही सुनने को मिल रहे हैं। हर व्यक्ति को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जनता को विकास की काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन यह कार्यक्रम केवल मात्र सरकारी मशीनरी दुरुपयोग और करोड़ों बजट खर्च करने तक ही सीमित रह गया है। पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ भाषण बाजी ही करनी थी, तो ऑनलाइन कार्यक्रमों से प्रदेश की जनता को संदेश दिया जा सकता था। इन कार्यक्रमों में बहाया जा रहा करोड़ों का बजट क्षेत्र व आम जनता के विकास में खर्च किया जा सकता था। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछले साढे 4 वर्षों में सबसे ज्यादा पिछड़ गया है। जिला सिरमौर में सबसे कम विकास पांवटा साहिब में ही हुआ हैं। मंत्री पद मिलने के बाद भी विकास मात्र भाजपा नेताओं के भाषणों और कागजी खानापूर्ति से बाहर धरातल पर नहीं लाया जा सका है।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा की आम जनता बेहद हताश और निराश महसूस कर रही है। प्रदेश व पांवटा विस क्षेत्र में बदलाव की बयार साफ नजर आ रही है। अब, मजबूरन भाजपा को ऐसे कार्यक्रम के लिए सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की सहायता से महिलाओं व जनता को गुमराह कर भीड़ एकत्रित करनी पड़ रही हैं। पूर्व विधायक ने जंग ने कहा कि पहले पांवटा साहिब व नाहन विधानसभा क्षेत्र तथा अब श्री रेणुका जी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की अमृत महोत्सव जनसभाएं हुई। लेकिन, इस सभी से जिला सिरमौर की जनता को केवल मात्र निराशा ही हाथ लगी है। जबकि आम जनता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से बहुत उम्मीदें लगाए बैठी थी। यह सोच कर कि भाजपा सरकार अब जाते जाते तो, कुछ क्षेत्र विकास की सौगातें देकर विदा होगी। लेकिन, आम जनता को केवल ओर केवल निराशा ही हाथ लग सकी हैं।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से की भेंट

राज्यपाल ने ‘हिमाचली जन-जीवन’ पुस्तक का किया विमोचन