in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा का वंहा के पुरोहितो ने किया विरोध

हिमवंती मीडिया/उत्तराखंड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, लेकिन उनके इस दौरे का विरोध शुरू हो गया है।  पीएम मोदी की इस यात्रा का वहां के पुरोहित विरोध कर रहे है जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोहितों को मनाने केदारनाथ धाम पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने काफी देर बंद कमरे में पुरोहितों के साथ चर्चा की। ददरअसल, दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का केदारनाथ में जमकर विरोध हुआ था।  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तो पुरोहितों ने दर्शन भी नहीं करने दिए थे। इसके बाद पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करने का फैसला लिया था।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

15 जनवरी से 1 नवंबर तक की मतदाता सूची कर दी गई जारी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी