in

भरमौर में एकल अभियान ने 360 परिवार में मनाया योग दिवस

चम्बा (परविन्दर ठाकुर) :- जिला चम्बा के भरमौर में एकल अभियान द्वारा 360 परिवार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
एकल अभियान अंचल भरमौर के अभियान प्रमुख जर्म सिंह ने बताया कि प्रांत की योजना के अनुसार भरमौर अंचल में 360 परिवार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगों को जागरूक भी करवाया और आगे भी एकल अभियान द्वारा समाज को जागरूक करने का अभियान चलता रहेगा।
एकल अभियान हिमाचल प्रांत की योजना के अनुसार हजारों कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया।

5 जुलाई को नहीं मनाया जाएगा धोलिढाग में गुरु पूर्णिमा का पर्व

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य: सरवीन चौधरी