हिमवंती मीडिया /शिमला
भाजपा के विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि नगर निगम के चुनाव भारतीय जनता पार्टी स्थाई मुद्दों पर लड़ रही है पर अगर हम कांग्रेस की ओर देखें तो हर वार्ड में उनके अलग नेताओं के पोस्टर लगे हैं उससे प्रतीत होता है कि हर वार्ड में किसी न किसी का अलग उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी एक विभाजित राजनीतिक दल की तरह काम कर रहा है और इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी एकता के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा को अपने सभी नेताओं के ऊपर पूर्ण विश्वास है।