in

भाजपा पच्छाद मण्डल ने की,महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा

पच्छाद(प्रे.वि.):भाजपा पच्छाद मण्डल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया ग्रुप रिपब्लिक भारत के पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रताप ठाकुर, बलदेव कश्यप ,सतीश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र गोसाई ,राजपाल ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा,सदानंद पुंडीर, अमित शर्मा, सुरेश वर्मा, अरुण चौहान,मुनीष ठाकुर, अरुण शर्मा,कपिल ठाकुर,नीरज चौधरी,सोमदत्त, सचिन सूरी, विवेक, तारा ठाकुर, राधिका शर्मा, रीना ठाकुर, सरोज, विनय शर्मा,ओपी तोमर आदि नेताओ ने संयुक्त बयान में इस गिरफ्तारी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उपरोक्त नेताओ ने कहा कि भाजपा पच्छाद मण्डल महाराष्ट्र सरकार की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एवं स्वतंत्र पत्रकारिता पर इस हमले की घोर निंदा करती है। मीडिया की आवाज को दबाना लोकतंत्र पर कुठाराघात है। कांग्रेससहयोगी दल सचाई का सामना नही कर पा रहे है व इस तरह की ओच्छी राजनीति करके देश के सामने अपना असली चेहरा ला रहे है ।

वोकल फॉर लोकल अभियान में स्थानीय उत्पादों से बढ रही है लोगों की आर्थिकी- डा0 पारूथी

मुख्यमंत्री ने मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल चमियाना का कार्य जून 2021 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश