in

भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक लखविंदर राणा को प्रदेश प्रवक्ता बनने पर दी बधाई

हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गोतम)
भारतीय जानता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा नालागढ़ के लोकप्रिय नेता प्रत्याशी 2022 एवं पूर्व विधायक  लखविन्द्र सिंह राणा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल नालागढ़ की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ दी है वी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री  सिधार्थन, शिमला संसदीय क्षेत्र के  प्रभारी सुखराम चौधरी शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, विस क्षेत्र प्रभारी पूर्व सांसद सुरेश चंदेल एवं ज़िला के अध्यक्ष रतन सिंह पाल  का आभार जताया है।
लखविन्द्र राणा आपने जिस प्रकार विकट परिस्थितियों में एक नेता, एक योजनाकार एवं कुशल संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप मण्डल का सहयोग किया एवं पूरा समय दिया, उसके लिए मण्डल ने उनका आभार प्रकट किया है। नालागढ़ के संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी एवं इस बार के चुनावों में ऐतिहासिक लीड रहेगी। लखविन्द्र राणा ने इस नियुक्ति के लिए  किया हाईकमान का धन्यवाद किया है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

19 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट