in

भारत में 70 दिनों बाद कोविड के सक्रिय मामले हुए नौ लाख से नीचे

हिमवंती मीडिया /शिमला 

भारत में लगातार दैनिक नये मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,224 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। नौवें दिन लगातार नये मामले रोजाना के हिसाब से एक लाख के नीचे रहे। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के समवेत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या 8,65,432 रही। 70 दिनों बाद कोविड मामले नौ लाख से नीचे पहुंचे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 47,946 की कमी देखी गई। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले अब महज 2.92 प्रतिशत हैं। कोविड-19 से ज्यादा से ज्यादा लोग उबर रहे हैं, जिसके आधार पर लगातार 34वें दिननये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की तादादज्यादा बनी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,07,628 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों के मुकाबले 45 हजार (45,404) से अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

 

 

18 जून को टाण्डा फायरिंग रेंज में होगा फायरिंग का अभ्यास

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने का निर्णय पारदर्शी और वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित – डॉ. एन के अरोड़ा