in

माजरा की साहित्यकार शबनम शर्मा को मिला इंडिया 5000 वूमेन अचीवर्स अवार्ड

माजरा(ब्यूरो):-  माजरा क्षेत्र की शबनम शर्मा को इंडिया 5000 वूमेन अचीवर्स अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड इंडिया 5000 वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड साहित्य की दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मिला है। गौरतलब है कि शबनम शर्मा माजरा क्षेत्र में रहती हैं तथा उन्हें बचपन से ही काव्य कथा लिखने का शौक है।

शबनम शर्मा की कविताएं क‌ई किताबों व अखबारों में छप चुकी है। क‌ई काव्य गोष्ठी व साहित्य सम्मेलन में उन्हें सम्मान भी मिला है। शबनम शर्मा ने बताया कि वह युवा पीढ़ी के लिए भी कुछ करना चाहती हैं तथा उन्हें भी कविता लेखन सिखा रही हैं।उन्होंने स्थानीय राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय व‌ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 400 से अधिक कार्यक्रमो में भाग लिया है। वह राष्ट्रवादी कवि है और उनके ज्यादातर लेख महिलाओं व‌ बच्चों पर आधारित है। उनके क‌ई कथा व लेख क‌ई पत्रिकाओं में छपे है। रेणूका जी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें हिम आभा के सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

उन्होंने अपने इस साहित्य की दुनिया के सफर में अपने बेटे अनमोल व बेटी कुंजना शर्मा का खास धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि टैक्नोलॉजी के समय में उनके बेटे व बेटी का खास सहयोग रहा है, जिससे कि वह आज इस अवार्ड को पाकर गौरवशाली महसूस कर रही हैं।

चलो चंबा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित

पांवटा साहिब के कुछ इलाकों में 10 अप्रैल को रहेंगी बिजली आपूर्ति बाधित