in

मानकों के अनुरूप नगर निगम में प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या न्यूनतम 2500 होनी है आवश्यक

 

 

मंडी(लो.स.वि.):- उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नगर निगम मंडी को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव का नोटिस जारी किया है। इस प्रस्ताव को आम जनता के निरीक्षण, आपत्ति तथा सुझावों के लिए 5 नवंबर तक उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम मंडी कार्यालय में रखा गया है। इस अवधि में कोई भी निवासी कार्यालय समय के दौरान प्रस्ताव का निरीक्षण कर सकता है एवं अपने सुझाव एवं आपत्तियां उपायुक्त कार्यालय में सौंप सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम मंडी को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पूर्व उपरोक्त अवधि में इसे लेकर प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

बता दें, मानकों के अनुरूप नगर निगम में प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या न्यूनतम 2500 होनी आवश्यक है। इसे मद्देनजर रखते हुए नगर निगम मंडी में 15 वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम के प्रस्तावित 15 वार्डों की कुल आबादी 41375 है।

 

 

बिजली का बिल जमा ना करवाने पर कटेगी बिजली

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को बधाई दी