in

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला(लो.स.वि.):- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है जिनका देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन विभिन्न पदों पर आसीन रहे तथा इससे पूर्व उन्होंने बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश ने लालजी टंडन के रूप में एक बेहतर सांसद और राजनेता खो दिया है जिनका जीवन सदैव जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व उनके परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

राज्यपाल ने चम्बा जिला में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया

पर्यटन विकास निगम देगा भोजन की होम डिलीवरी