in

मुख्यमंत्री ने पत्रकार चंचल पाल चौहान के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला(प्रेवि):– मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और इकोनोमिक टाइम्स, नई दिल्ली के डिप्टी एडिटर (फीचर) चंचल पाल चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह हिन्दुस्तान टाइम्स के राष्ट्रीय संपादक चेतन चौहान के भाई थे। चंचल पाल चैहान जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के निवासी थे। चंचल पाल चौहान ने हिन्दुस्तान टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस के लिए शिमला और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देने के उपरांत दिल्ली में भी विभिन्न मीडिया संगठनों के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचल पाल चौहान के निधन से राज्य ने एक अनुभवी और उत्कृष्ट पत्रकार खोया है।
उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्यपाल ने सोमेश गोयल की काॅफी टेबल बुक का किया विमोचन

भारत में अब तक कोविड टीके की दी गईं 13.23 करोड़ खुराक