in

मुख्यमंत्री ने हवलदार कुलदीप सिंह की शहादत पर शोक किया व्यक्त

शिमला(प्रे.वि.):- मुख्मयंत्री जय राम ठाकुर ने सैनिक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 41 वर्षीय सैनिक कुलदीप सिंह लद्दाख  में आपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार कुलदीप सिंह नालागढ़ उपमण्डल के जगतपुर के जोघों गांव के निवासी थे।

 

मुख्यमंत्री ने हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह ने प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। जय राम ठाकुर ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की । 

मुख्यमंत्री ने माधव सिंह सोलंकी के निधन पर किया शोक व्यक्त

नगर निकायों के मतगणना के उपरांत विजेता घोषित