in

मुख्यालय कुल्लू में महिला कांग्रेस ने डीसी कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

हिमवंती मिडिया/कुल्लू
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस ने हमला बोला है। केंद्र सरकार की महिला विरोधी नीतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण व दुराचार की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने जिला मुख्यालय कुल्लू में डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में देशभर में महिलाओं के साथ अपराध व दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं। उसके बावजूद भी ये बलात्कारी व अपराधी भाजपा के साथ मिलकर खुलेआम घूम रहे हैं। जिसका श्रेय भाजपा को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हाथ बलात्कारियों के साथ है। जो भी बलात्कारी और अपराधी महिलाओं का यौन शोषण व रेप जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन पर भाजपा का हाथ रहता है।
चाहे वह हाथरस की घटना हो ,उन्नाव की घटना हो, मणिपुर की घटना हो या फिर महिला पहलवानों के यौन शोषण की बात हो या फिर कर्नाटक में करीब तीन हजार महिलाओं के साथ एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल्ल रेवन्ना द्वारा किए गए रेप व यौनशोषण की घटना हो सब भाजपा के आशीर्वाद से हुआ है। इन लोगों ने उच्च पदों पर रहते हुए महिलाओं के साथ रेप व यौनशोषण की घटनाओं को अंजाम दिया है उसके बाद यह खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन यदि यह सच में महिलाओं के साथ होते तो देश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं न होती। भाजपा सिर्फ जुमलों की सरकार है जो बोलती कुछ है और करती कुछ है। प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में आज एनडीए का एक प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना करीब तीन हजार महिलाओं के साथ यौन शोषण व रेप की घटनाएं कर विदेश घूम रहा है। जिसके प्रचार के लिए खुद पीएम मोदी कर्नाटक गए थे। लेकिन यह लोग अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रचार और साथ देने की बात करते हैं जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा के लिए महिला शक्ति कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस मांग करती है कि प्रज्वल्ल रेवन्ना जैसे अपराधी को जल्द भारत लाया जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया सेंज मेले के तीसरे दिन महा नाटी का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को पहुँचाया विकास की नई ऊंचाइयों पर:- डॉ राजीव