in

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का कोरोना के चलते हुआ निधन

लखनऊ(प्रेवि):- राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर का गुरुग्राम के मदनपुरी के रामबाग में अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह कोरोना संक्रमण के कारण गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती थे।    बीते दिनों में जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा, उन्हेंं आइसीयू में वेंटिलेटर पर निर्भर रखा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बागपत से पूर्व सांसद थे। पंचायत चुनाव में इस बार उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था।

एचपीयू होस्टलों में रह रहे छात्रों को कर्फ्यू के दौरान होस्टलों में ही रहने दिया जाए: एन.एस.यू.आई

हिमाचल प्रदेश पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान