in

लगभग 8 महीनों के बाद रोजाना होने वाली मौत की संख्‍या भी घटकर रह गई 145

 

शिमला(पीआईबी):- भारत में कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में बढ़कर एक करोड़ से अधिक हो गई है, जो एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,02,11,342 हो गई है, जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या 2,08,012 है। इन दोनों के बीच अंतर लगातार बढ़कर 1,00,03,330 हो गया है। देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में लगभग 50 गुना अधिक हो गई है। भारत में रिकवरी दर 96.59 प्रतिशत के स्‍तर पर पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,457 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि इसी दौरान 13,788 नये मामलों की पुष्टि हुई है।

देश में दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट का रुझान जारी है। कोविड-19 के कारण रोजाना होने वाली मौत की संख्‍या में भी काफी कमी आ रही है। देश में लगभग 8 महीनों (7 महीने 23 दिन) के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 150 से कम (145) मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 76.17 प्रतिशत नये मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में कल सबसे अधिक संख्‍या में (5005) नये मामलों की जानकारी मिली है। महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कल क्रमश: 3,081 और 745 नये मामले दर्ज हुए हैं। 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर करेगा हस्ताक्षर

नीलम नैयर अध्यक्ष जबकि सीमा कश्यप को चुना गया उपाध्यक्ष